महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Discovery Times

Breaking

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


थाना केयूके पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को किया गिरफतार | थाना केयूके पुलिस ने रितेश कुमार पुत्र रणधीर सिंह वासी कुरुक्षेत्र को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी | 

                 यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 30 सितम्बर 2020 को थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने  पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह रणधीर सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रह रही है | 23 सितम्बर 2020 को उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था | वह घर पर अकेली थी | जिसका फायदा उठा कर मकान मालिक के लड़के रितेश कुमार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी | उसने यह बात अपने पति को बताई जिस पर दिनांक 30 सितम्बर 2020 को थाना में शिकायत प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच महिला उपनिरीक्षक प्रवीन कौर को सौंपी गई | गत दिवस महिला उपनिरीक्षक को गुप्त सुचना मिली की रितेश कुमार वीवीआईपी घाट ब्रह्म सरोवर पर घूम रहा है | जिसने अपनी टीम की सहायता से मुखबर के इशारे पर आरोपी रितेश को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया, जिसको माननीय अदालत ने कारागार भेज दिया |

 

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...