भोले भाले लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार - Discovery Times

Breaking

भोले भाले लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र ,पिहोवा: थाना शहर पेहवा पुलिस ने भोले भाले लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार | थाना शहर पेहवा पुलिस ने भोले भाले लोगों से डालर बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में हरजोत उर्फ शेरा पुत्र सतनाम सिंह वासी राम नगर करनाल व संदीप सिंह पुत्र हुकम चन्द वासी मदनपुर जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | यह जानकारी श्रीमती ममता सौधा ने दी |

यह जानकारी देते हुए श्रीमती ममता सौधा ने बताया कि दिनांक 27 अक्तूबर 2020 को पेहवा के सभी मनी चेजरो ने मिलकर थाना शहर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय से पेहवा के मनी एक्चैजों के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा धोखाधडी करने की कई घटनाएँ हो चुकी है | जिसमे आरोपी कई बार पैसे कम देकर कभी डालर ले देकर धोखाधड़ी कर रहे है | धोखाधड़ी करने वाले नौजवान लड़के है जिनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रबंधक थाना शहर पेहवा उपनिरीक्षक जगदीश चन्द की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी | पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि गुरुद्वारा रोड़ पेहवा पर 2 लड़के को अक्सर पेहवा के मनी एक्चैजरों के साथ धोखाधड़ी करते आ रहे है | जिस सुचना पर उप निरीक्षक हंसराज, हवलदार सतपाल व पवन कुमार की टीम ने दोनों लडको को काबू करके उनका नाम पता पूछा जिन्होंने अपना नाम हरजोत उर्फ शेरा पुत्र सतनाम सिंह वासी राम नगर करनाल व संदीप सिंह पुत्र हुकम चन्द वासी मदनपुर जिला करनाल बताया | जिन्होंने पुलिस की पूछताछ पर बताया कि वह मार्किट से डालर का रेट पता कर लेते हैं और पेहवा के मनी एक्चैजरों के पास आकर अपनी मज़बूरी जाहिर करते है और उनसे इंडियन करंसी के बदले डोलर ले लेते हैं | उसके बदले में मनी एक्चैजरों को कई बार पैसे कम दे देते हैं | उनके बार बार गिनने पर एक ट्रिक से कुछ नोट नीचे गिराकर जितने नोट कम बताये जाते है उतने नोट अपनी जेब से मिला कर मनी एक्चैजरों को विश्वाश दिलाते हैं कि उन्होंने जितने नोट कम थे उतने नोट अपनी जेब से मिला दिए हैं | जिससे दुकानदार को विश्वाश हो जाता है कि उनको पुरे पैसे मिल चुके हैं | इस प्रकार ये लोग मनी एक्चैजरों को चुना लगते थे और उनके आस पास खड़े होकर किसी जरुरत मंद व्यक्ति को डोलर देकर उनसे पैसे लेकर मौका से फरार हो जाते थे पुलिस ने आरोपी हरजोत से 8 हजार रुपये व संदीप से 10 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं | आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा |

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...