वरिष्ठ पत्रकार राजीव अरोड़ा व पंकज अरोड़ा की माता संतोष रानी का निधन, पंचतत्व में हुई विलीन, मीडिया कर्मियों ने जताया शोक, परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं - Discovery Times

Breaking

वरिष्ठ पत्रकार राजीव अरोड़ा व पंकज अरोड़ा की माता संतोष रानी का निधन, पंचतत्व में हुई विलीन, मीडिया कर्मियों ने जताया शोक, परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं


कुरुक्षेत्र। वरिष्ठ पत्रकार राजीव अरोड़ा व पंकज अरोड़ा की माता संतोष रानी (72 वर्ष) का शनिवार को देहांत हो गया। संतोष रानी पिछले काफी दिन से अस्वस्थ चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार शहर के स्थाण्श्वीर महादेव मंदिर के समीप स्वर्गाश्रम में किया गया। स्वर्गीय संतोष रानी एक धर्मपरायण महिला थी और प्रत्येक के दुख-सुख में शरीक होती थीं। उनके पुत्र पंकज अरोड़ा प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के महासचिव है।

 अंतिम संस्कार में शहर की सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। संस्कार में शामिल लोगों में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बजाज, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, श्री तीर्थाेद्धार ब्राह्मण सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा एडवोकेट, भाजपा नेता फतेह चंद गांधी, कुवि के पूर्व रजिस्ट्रार सुरेंद्र देशवाल, बीएस हार्ट सेंटर के प्रभारी डॉ. पवन बंसल, अपना अस्पताल के डाक्टर अजय गोयल, डा. गीता गोयल, डॉ. नीरज मित्तल, व्यवसायी नितिन गोयल, पार्षद सतीश गर्ग, नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, कांग्रेसी नेता विनोद गर्ग, दीपेंद्र युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चुघ, मनु जैन, डीपीआरओ नरेंद्र सिंह, राजू सहगल,विवेक मैहता, राजू झांब, थाना कृष्णा गेट प्रभारी सुनील वत्स, सर्राफ प्रवेश गुप्ता, प्रदीप झांब, सुनील कक्कड़, विजय बजाज, प्रवेश अरोड़ा, कुलदीप मेहंदीरत्ता, संदीप कोहली, राजेश अरोड़ा, जसबीर भट्ट, पे्रस क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान रामपाल शर्मा, राजेश शांडिल्य, संजीव राणा, विनोद जिंदल, रणदीप रोड़, राकेश नरूला, डॉ. राजेश वधवा, अशोक यादव, बाबू राम तुषार, देवीलाल, कुलतार सिंह, राजकुमार वालिया, कृष्ण धमीजा, दर्शन कैत, चंद्र शर्मा, सतविंद्र सिंह, विनोद चौधरी, सुशील शर्मा, भारत भूषण, विनीश गौड,़ तरुण वधवा, अजय शर्मा, दुर्गा दास, विक्रम शर्मा, शैलेस वत्स, राजेश भारद्वाज, वैद्य प्रमोद कौशिक, सहित अन्य मीडियाकर्मी शामिल रहे। विधायक सुभाष सुधा, नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा ने संतोष रानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं भारतीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व कोषाध्यक्ष संजीव बंसल ने राजीव अरोड़ा के निवास पर पहुंच कर संवेदनाएं प्रकट की।
 

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...