6 अप्रैल 2021 राशिफल - Discovery Times

Breaking

6 अप्रैल 2021 राशिफल

मेष:-ॐ सों सोमाय नम:।

व्यवसाय ठीक चलेगा। समय शुभ है। जो नौकरी करते हैं उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग है। आपका मन घर पर कुछ नया बनाने का मन करेगा। धन की बचत करें। ये समय निवेश के लिए अच्छा है। बाजार की स्थिति को समझने का प्रयास करें. सफलता मिलेगी आप पैसे को सेविंग करने के मामले में अपने बड़ों से सलाह ले सकते हैं। अपने पुराने पलों को याद करेंगे।

 

वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज मुलाकात होने की संभावना है। उनसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श संभव है। मां समान व्यक्ति प्रेरणा स्रोत बनेगा और आपको करियर में भी लाभ करवा सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।

 

मिथुन:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा। फाइनेंशियल रिसर्च से नए इन्वेस्टमेंट के तरीके आपके सामने नजर आएंगे और आपको लाभ होगा। जीवनसाथी से अच्छे लिहाज से पेश आये । स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी।

 

कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सफलता हासिल होगी। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कामकाज के दबाव में रहेंगे। एक के बाद एक काम सामने आते जाएंगे और आपको फुर्सत नहीं मिलने वाली है। थकान के बावजूद भी आप जिम्मेदारियों को सही ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।

 

सिंह:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

आर्थिक लिहाज दिन सामान्य रहेगा और लाभ देगा। बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज अतिरिक्त समय निकालकर उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कुसंगति से हानि हो सकती है।

 

कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाते समय उचित जानकारी एकत्रित करने का प्रयास करें और उसके बाद ही कहीं पैसा फंसाएं।

 

तुला:-ॐ कें केतवे नम:।

धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

 

वृश्चिक:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अपनी योजनाओं को अच्छी तरह क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की संभावना बन रही है और उस यात्रा में आपको लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

 

धनु:-ॐ सों सोमाय नम:।

अनुभवी लोगों से उचित सलाह मशवरा करना फायदेमंद रहेगा, वे आपको आर्थिक मामलों में सफलता देंगे।सोचसमझकर धन खर्च करें। छोटे-छोटे खर्चे भी मिलकर एक बड़ा अमाउंट बना लेते हैं। बेहतर होगा कि आप बचत की ओर ध्‍यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ बढ़ेगा।

 

मकर:-ॐ रां राहवे नम:।

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।आपकी मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना है अपने कौशल को निखारने का प्रयास करें। धन संबंधित मामले में दिन अच्छा रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है।

 

कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। काम को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय खर्चे वाला है, लेकिन इन खर्चों में आपको आनंद प्राप्‍त होगा।

 

मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। अनुकूल समय है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। योजनाओं के अनुरूप धीमी गति से परंतु क्वालिटी वर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा।  कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। विवेक से कार्य करें।

सत्य प्रकाश शर्मा

 

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...