7 अप्रैल 2021 राशिफल - Discovery Times

Breaking

7 अप्रैल 2021 राशिफल

मेष:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

अच्छा दिन है, कमाई के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बातचीत के समय शब्दों का ख्याल रखें, बेवजह प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

वृष:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जोखिमपूर्ण कार्यों में भी सोचसमझकर हाथ डालें। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

मिथुन:-ॐ कें केतवे नम:।

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।  प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा। 

कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभदायक दिन है। लंबे समय से दबी हुई इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह:-ॐ सों सोमाय नम:।

बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभदायक दिन है। आसानी से काम होते चले जाएंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि भवन से लाभ हो सकता है। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। 

कन्या:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

तुला:-ॐ रां राहवे नम:।

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से अच्छा धन प्राप्त होने की संभावना है।शत्रुओं का पराभव होगा। 

वृश्चिक:-ॐ बुं बुधाय नम:।

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें।कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सलाह मशवरा करके आगे बढ़े। वित्तीय मामलों में समय अच्छा है।

धनु:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

मीडिया चिकित्सा जर्नलिज्‍म से संबंधित जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन है। दिखावेबाजी या जल्दबाजी में धन संबंधित कोई भी निर्णय करने से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कोई कमी नही रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

मकर:-ॐ कें केतवे नम:।

लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। कामकाज के साथ-साथ मनोरंजन पर भी आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

कुंभ:-ॐ कें केतवे नम:।

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग करेंगे। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन:-ॐ रां राहवे नमः।

लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। कानूनी सहयोग मिलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।

सत्य प्रकाश शर्मा



 

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...