विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा कर रही है इरादा संस्था:बराड़ - Discovery Times

Breaking

विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा कर रही है इरादा संस्था:बराड़

कुरुक्षेत्र 7 अप्रैल: उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि इंडियन रिसोर्स एंड डैवेलपमेंट एसोसिऐशन (इरादा) ने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों में अहम भूमिका अदा की है। इस संस्था के पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर परम्परागत वैज्ञानिक पद्घतियों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरुक कर रहे है। इतना ही नहीं वैज्ञानिक पद्घतियों से लोगों का भ्रम भी दूर कर रहे है। इस वैज्ञानिक युग में परम्परागत वैज्ञानिक पद्घतियों को फिर से अपने जीवन में धारण करने की जरुरत है। अहम पहलू यह है कि इंडियन रिसोर्स एंड डैवेलपमेंट एसोसिऐशन (इरादा) को बच्चों के मध्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाा।

बुधवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने राष्टï्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली संस्था व उनके सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। यहां पर सम्माान प्राप्त कर लोटे संस्था के सचिव राजपाल पांचाल ने बताया की संस्था विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए कार्यरत है, जिसके तहत संस्था द्वारा हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही है। विशेषकर बच्चों के मध्य वैज्ञानिक सोच को बढावा देने के उदेश्य से संस्था समय-समय पर विज्ञान मेलों, कार्यशालाओं, जागरुकता कार्यक्रमों, प्रदर्शन, कठपुतली व बच्चों की रचनात्मकताओं को बढावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

इसी कडी में संस्था द्वारा पिछले दिनों स्टेम बाईक परियोजना भारत में स्र्वप्रथम हरियाणा के तीन जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में चलाई गई जिसके तहत संस्था इन जिलो के स्कुलों व गावों में मोटर बाईक के माध्यम वैज्ञानिक गतिविधियों का प्रदर्शन कर उनमें वैज्ञानिक सोच व विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए कार्य किया गया। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ द्वारा ही इस कार्य को करने के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया गया था। संस्था के कार्यों का सफलतापूर्वक करने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों का भरपूर सहयोग रहा है। संस्था द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा संस्था को कैथल, पानीपत व अम्बाला में भी मोटर बाईक द्वारा विज्ञान का प्रचार करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है।

संस्था के सचिव राजपाल पांचाल ने कहा कि यह पुरस्कार 28 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्री डा. हर्ष वर्धन की आनलाईन मौजूदगी में विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर डा. आशुतोष शर्मा के हाथों इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर लोधी एस्टेट नई दिल्ली मे प्रदान किया गया। उन्होंने बताया की इंडियन रिसोर्स एंड डैवेलपमेंट एसोसिऐशन (इरादा) हरियाणा की एकमात्र ऐसी संस्था है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर इरादा के प्रधान व कार्यकरणी सदस्य उपस्थित थे।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...