आज का राशिफल सत्य प्रकाश शर्मा - Discovery Times

Breaking

आज का राशिफल सत्य प्रकाश शर्मा

9 अप्रैल 2021

मेष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

अच्छी कमाई और इच्छापूर्ति का दिन है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। जो करियर में सहायक रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जनकल्याण की योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। लंबी अवधि में फायदा देने वाली योजनाओं में पैसा लगाएंगे। सोच दूरदर्शी रहेगी। आज फोकस करके काम करने से लाभ होगा।


वृष:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

प्रभावशाली अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें।  मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।


मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।

प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सोच सकारात्मक रहेगी और छोटी-मोटी बातों पर बहुत ध्यान ना देते हुए अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहेंगे। नए कार्यों को सीखने को तत्पर रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


कर्क:-ॐ बुं बुधाय नम:।

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।शत्रु पस्त होंगे।अपने भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रहकर संतुष्टि के भाव से काम करना पसंद करेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।


सिंह:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।कमाई में बढ़ोतरी होगी। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। सफलता हासिल होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। पुराने मुकदमेबाजी से मुक्ति पाने के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।


कन्या:-ॐ सों सोमाय नम:।

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक रूप से कमाई तो होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। परंतु खर्चे बहुत अधिक बढ़े रहेंगे। नौकरी में रहने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। बेवजह की बातों में न पड़े। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


तुला:-ॐ कें केतवे नम:।

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। लाभ होने की अच्छी संभावना है। मित्रों का साथ आपके लिए लाभदायक रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु पस्त होंगे।


वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र के माहौल को सुविधाजनक बनाने पर ध्यान देंगे। आप की चतुराई से लिए गए निर्णय कामकाज के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


धनु:-ॐ बुं बुधाय नम:।

नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अपने काम पर फोकस करें। पड़ोसी या निकटतम रिश्तेदार आपके ज्ञान से लाभान्वित होंगे। धन प्राप्ति की दृष्टि से दिन अनुकूल है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।


मकर:-ॐ सों सोमाय नम:।

अपनी कमाई की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी ज्ञान प्राप्त करने से भी आज आप पीछे नहीं हटेंगे। आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक दिन है। धन समृद्धि बढ़ेगी।किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। दूसरों के उकसाने में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। कोई समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।


कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति रहेगी। परोपकार की भावना बढ़ेगी। कमाई के लिहाज से भी वक्त अच्छा है। भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा।


मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

यश बढ़ेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।व्यापार वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। एकांत में बैठकर अपने काम पर को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...