भाजपा थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में मंडल कार्यकारणी की बैठक - Discovery Times

Breaking

भाजपा थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में मंडल कार्यकारणी की बैठक

कुरुक्षेत्र, अनिल धीमान ):  25 जुलाई : थानेसर
मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा की
अध्यक्षता में  मंडल
कार्यकारणी की बैठक शनिवार
24
जुलाई को के एस
पैलेस ,ब्रम्हा सरोवर के नज़दीक आयोजित
की गयी , कोरोना काल के बाद
थानेसर मंडल की यह
पहली बड़ी बैठक थी।
बैठक में भारतीय जनता
पार्टी थानेसर मंडल कार्यकारिणी में
मुख्यातिथि सांसद नायब सैनी , हल्का
थानेसर के विधायक सुभाष
सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी,प्रदेश कार्यकारणी
सदस्य रविंदर सांगवान ,पूर्व में प्रदेश कार्यकारणी
सदस्य चंद्रभान गुप्ता , विस्तारक नरेंद्र डाबला, जिला के महामंत्री
सुशिल राणा , सुनील चौधरी, मंडल प्रभारी सुरेंदर
इसाखपुर , जिले में सचिव
रेनू खुंगर , रीना कल्याण, पूर्व
में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कांता कालिया, जिले में उपाध्यक्ष
रोशन लाल बेदी , मंडल
महामंत्री विवेक रावत ,जगतार वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष वेद
प्रजापत , संजीव भारद्वाज , पूर्व में प्रदेश कार्यकारणी
सदस्य रीता गोयल , अंजू
मदान , जिले में पूर्व
में आईटी सेल अध्यक्ष
गौरव भट्ट , मंडल आईटी सेल
प्रमुख देवांश सेठी ,मीडिया प्रभारी मंडल अनिल धीमान  सह
मीडिया प्रभारी बंटी राजपूत , श्याम
जुनेजा ,सतपाल जांगड़ा , परविंदर सैनी आदि उपस्थित
रहे।



कार्यक्रम
में पहुंचने पर मुख्यातिथि सांसद
नायब सैनी ,थानेसर के विधायक सुभाष
सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सांगवान सहित ,सुशिल चौधरी व् अन्य कईं  वरिष्ठ
नेता अतिथियों का थानेसर मंडल
कार्यकारिणी  के
अध्यक्ष हरीश अरोड़ा व्
महामंत्री विवेक रावत , जगतार वर्मा व् थानेसर मंडल
कार्यकारिणी  के
अन्य पदाधिकारियों ने गुलदस्ते देकर
स्वागत किया। मुख्यातिथि सांसद नायब सैनी, हल्का
थानेसर के विधायक सुभाष
सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंदर सांगवान ,पूर्व में प्रदेश कार्यकारणी
सदस्य चंद्रभान गुप्ता , विस्तारक नरेंद्र डाबला, जिला के महामंत्री
सुशिल राणा , सुनील चौधरी, मंडल प्रभारी सुरेंदर
इसाखपुर, थानेसर मंडल कार्यकारिणी 
के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा व्
महामंत्री विवेक रावत , जगतार वर्मा आदि अन्य पदधिकारीगण
सहित  ने
भारत माता ,डॉ. श्यामा प्रसाद
मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय
के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं
दीप प्रज्वलित किया। 

 सांसद ने कहा कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकारी की तमाम उपलब्धियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सके। सरकार की योजना का समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले, इसी उद्ेश्य से काम कर रही है। किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और आय को दौगुना करने के लिए सरकार कल्याकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन नीतियों को भाजपा नेता और कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। इस सरकार के कार्यकाल में किए गए सभी विकास कार्यों और बड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लक्ष्य को भी पूरा किया जाना है। इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।


केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व सरकार के कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के जिला सगंठन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस योजना के अनुसार ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता लोगों तक सरकार की योजना को पहुंचाने का काम करेंगा। इसके लिए भाजपा सगंठन पूरी तरह तैयार है।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी गांव व किसान से जुड़ी है इस कड़ी में चरणबद्ध तरीके से कई योजनाएं केंद्र सरकार लेकर आई है। सॉयल हेल्थ कार्ड का काम पुरे देश मे किया गया, जमीन की गुणवत्ता के आधार पर फसल लगाने से आमदनी बढ़ी है, फसल बीमा योजना शुरू हुई, किसान क्रेडिट कार्ड बिचौलियों की चुंगुल से छुड़वाने में काफी सहायक हुआ, किसान सम्मान निधि इसमें 10 करोड़ किसानों को 1.36 लाख करोड़ रूपए सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित किए गए है, खाद की नीम कोटिंग हुई, खाद के लिए होने वाली मारामारी बन्द हुई, डीएपी पर 1200 रुपए की सब्सिडी दी जा रही, भाजपा की कई राज्य सरकारें भावन्तर भरपाई योजना चला रही है, डैच में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, नए कृषि कानून के तहत बाजार को खोला गया ताकि बाहर के निवेशक कृषि क्षेत्र में निवेश कर सके, मत्स्य पालन, डेरी फार्मिंग सहित हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया जा रहा है। इस साल से सरकारी खरीद की रकम सीधे किसान के खाते में जानी शुरू हो गयी है, बीज निगम के माध्यम से अच्छी क्वालिटी के तिलहन व दलहन के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे है।

 

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...