खेलो हरियाणा के खिलाड़ी ही पेरिस ओलम्पिक में जीतेंगे देश के लिए मैडल:मुकुल - Discovery Times

Breaking

खेलो हरियाणा के खिलाड़ी ही पेरिस ओलम्पिक में जीतेंगे देश के लिए मैडल:मुकुल


कुरुक्षेत्र 27 अगस्त: उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पहली बार हरियाणा में खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिताओं को शुरु किया गया है। इस खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ी ही पेरिस ओलम्पिक 2024 में देश के लिए मैडल जीतेंगे। इस विश्वास के साथ ही प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलते हुए खुब मेहनत करनी है और ओलम्पिक के मुकाम को हासिल करना है। इस दृढ़ निश्चय के साथ ही खिलाडिय़ों को खेलना होगा। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेलमंत्री संदीप सिंह लगातार खिलाडिय़ों के लिए उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है। इन योजनाओं से ही आज खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उपायुक्त मुकुल कुमार शुक्रवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने ध्वजारोहण किया और विधिवत रुप से खेलो हरियाणा का विधिवत रुप से शुभारम्भ करने की घोषणा भी की है। इस दौरान खिलाड़ी मुस्कान ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने तथा नशे का सेवन ना करने के साथ-साथ प्रदेश के सम्मान और खेलों के गौरव को बढ़ाने की शपथ भी दिलवाई है। उपायुक्त ने खेलो हरियाणा में 22 जिलों की 1978 खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों का धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरा पर खेलने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 27 से 29 अगस्त तक 3 दिवसीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलना होगा। इस खेलों हरियाणा की वालीबाल, बास्केट बाल, साईक्लिंग और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण और शाहबाद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से खिलाडिय़ों के ठहरने और खाने की उच्चस्तरीय प्रबंध किए गए है। सभी का प्रयास है कि इस जिले में आने वाले खिलाड़ी यादगार लम्हों के साथ अपने जिले में लौटे।

उपायुक्त मुकुल कुमार ने खेलो हरियाणा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का किया शुभारम्भ, खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की दिलाई शपथ, ध्वजारोहण कर किया प्रतियोगिता का आगाज, कुरुक्षेत्र में वॉलीबाल, बॉस्टकेट बाल, साईक्लिंग और हॉकी के 1978 खिलाड़ी कर रहे है शिरकत

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में हरियाणा के खिलाडिय़ों का वर्चस्व रहा और इस ओलम्पिक में एक चौथाई खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से थे और बाकी पूरे भारत वर्ष से थे। इन आंकड़ों को देखकर सहजता से आंकलन किया जा सकता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेलमंत्री संदीप सिंह लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे है। अभी हाल में ही ओलम्पिक में पानीपत से ओलम्पियन नीरज चौपड़ा ने देश के लिए जेवेलियन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और देश का मान बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी सुरेन्द्र पाल पालड़ ने हॉकी में देश को कांस्य पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई तथा शाहबाद से भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर और नवनीत कौर ने सालों बाद भारतीय टीम को सेमिफाईनल तक पहुंचाकर एक नया इतिहास रचने का काम किया। उन्होंने कहा कि इन सभी खिलाडिय़ों से खेलो हरियाणा में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को जरुर प्ररेणा मिली होगी और इनसे प्रेरित होकर सभी खिलाड़ी खेलो हरियाणा में अपना सर्वश्रेष्ठï प्रदर्शन करेंगे।

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की उप निदेशिका सुनीता दलाल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेलमंत्री संदीप सिंह लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे है और छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खिलाडिय़ों को मंच मुहैया करवा रहे है। अब सरकार ने पहली बार खेलों हरियाणा खेल प्रतियोगिताओं को शुरु किया है। यह प्रतियोगिताएं अलग-अलग 6 जिलों में आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में वालीबाल, बास्केट बाल, साईक्लिंग और हॉकी प्रतियोगिताएं शुरु की गई है। इन प्रतियोगिताओं में तकरीबन 2 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे है। इन खिलाडिय़ों के ठहरने, खाने की तमाम व्यवस्थाएं की गई है। सभी खिलाडिय़ों को कोविड-19 की गाईडलाईंस की पालना भी करनी होगी।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। इस कार्यक्रम के अंत में डीएसओ बलबीर सिंह ने उपायुक्त मुकुल कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह और एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। यहां पर जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों डीआई विजय कुमार, बीपीडब्लयू बरखा राम, रमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार, शीशन राम ने स्वागत गीत और प्रदेश की नई खेल नीति पर आधारित एक शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुती भी दी है। इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, जिला परिषद के सीईओ अश्वनी मलिक, डीएसओ बलबीर सिंह, डीएसओ सुदेश कुमार, जयभगवान, पंकज परासर, पंजाब सिंह, साई के साईक्लिंग कोच कुलदीप सिंह वडैच, सुरेन्द्र कौर सहित अन्य अधिकारी गण और प्रशिक्षक मौजूद थे।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...