कुरुक्षेत्र बाईपास और यमुनानगर तक फोरलेन सडक़ का प्रस्ताव रखा लोकसभा सदन में सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रोजेक्ट को जल्द शुरु करने की रखी मांग, तीर्थ नगरी को धर्मनगरी से जोडऩे की सालों से है लाखों लोगों की मांग - Discovery Times

Breaking

कुरुक्षेत्र बाईपास और यमुनानगर तक फोरलेन सडक़ का प्रस्ताव रखा लोकसभा सदन में सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रोजेक्ट को जल्द शुरु करने की रखी मांग, तीर्थ नगरी को धर्मनगरी से जोडऩे की सालों से है लाखों लोगों की मांग

                                 

कुरुक्षेत्र 22 मार्च:कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने लोकसभा सदन में कुरुक्षेत्र के लाखों लोगों की मन की बात को रखा और केंद्र सरकार से पूरजोर मांग करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास, पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन तथा पिपली से लेकर यमुनानगर तक की सड़ को राष्ट्रीय  राजमार्ग में शामिल किया जाए। हालांकि इन मांगों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संज्ञान में पहले से ही लाया जा चुका है। आज इन मांगों को पूरा करना बहुत जरुरी है, क्योंकि कुरुक्षेत्र ही नहीं आसपास के कई राज्यों की मांग भी इन प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने गत्त देर सायं लोकसभा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में राष्ट्रीय  राजमार्गों पर तेजी से काम किया जा रहा है। जहां पिछली सरकारों में राष्ट्रीय  राजमार्गों के निर्माण का इंतजार करते हुए लोगों की आंखे थक जाती थी, वहीं भाजपा सरकार ने कई राष्ट्रीय  राजमार्गों का निर्माण करके देश के चारों तरफ सडक़ों का जाल बिछा दिया है। इस कार्य को देश का प्रत्येक नागरिक सराह रहा है। उन्होंने सदन में पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सडक़ बनाने का प्रस्ताव रखते हुए सरकार से मांग की है कि इस 223 किलोमीटर लम्बी सडक़ को बनाने से कई राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सडक़ का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टि से बहुत अधिक महत्व है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने सदन के समक्ष कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा से हरियाणा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए कई राष्ट्रीय  राजमार्गों को दिया है। इसी तरह पटियाला से हरिद्वार तक सडक़ बनाने का प्रस्ताव भी रखा। पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन की सडक़ बनने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उतराखंड को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। यह मार्ग 223 किलोमीटर लम्बा है और इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है। हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है और इस सडक़ पर दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है। इस मार्ग का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व है। यह मार्ग धर्मनगरी हरिद्वार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जोड़ता है और सावन माह में हजारों, लाखों  लोग कावड लेकर देश के कोने-कोने तक पहुंंचते है। इतना ही नहीं किसानों के लिए भी इस मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मार्ग पर 3 शुगर मिल, 5 सब्जी मंडी और 5 अनाज मंडी भी पडती है। इन व्यवसायिक संस्थानों में किसानों और व्यापारियों को आना जाना लगा रहता है।

सांसद ने कहा कि देश के सबसे बडे राष्ट्रीय  राजमार्ग एनएच 44, राष्ट्रीय  राजमार्ग 152एडी और राष्ट्रीय  राजमार्ग हिसार चंडीगढ को भी यह सडक़ जोडने का काम करेगी। इसलिए इस सडक़ को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन किया जाए। इस सडक़ के बनने से लाखों लोगों की मांग पूरी होगी। सांसद नायब सिंह सैनी ने सदन में कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास सडक़ के निर्माण के लिए मांग रखते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचोंबीच सडक़ पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है और यहां पर साल भर में लाखों पर्यटक आते है और गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या जैसे कार्यक्रम भी होते है। इसलिए कुरुक्षेत्र शहर के लिए जल्द से जल्द बाईपास बनवाया जाए।


SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...