खेल इंडिया राहगिरी से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज:पिलानी - Discovery Times

Breaking

खेल इंडिया राहगिरी से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज:पिलानी

 

कुरुक्षेत्र 5 मई, डिस्कवरी टाइम्स: अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को सफल बनाने के लिए इन खेलों से पहले हर जिले में खेलों इंडिया राहगिरी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम केे तहत कुुरुक्षेत्र में 27 मई को खेलों इंडिया राहगिरी आयोजन की संभावित तिथि भी निर्धारित की गई है।  इस आयोजन से खिलाडिय़ों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाडिय़ों को भी शामिल किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाडिय़ों से प्रेरित हो सकें। यह खेल आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए राहगिरी रिले कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में धाकड़ ऑन व्हील्स यानी एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, राज्य का दौरा करेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त देर सायं एनआईसी कार्यालय में खेलों इंडिया यूथ गेम्स पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले  हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के संबंध में सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और डीआईपीआरओ की समीक्षा बैठक  को सम्बोधित किया। 

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होंगी खेलों इंडिया गेम्स, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी भी जनता को प्रेरित करने के लिए बनेंगे इन कार्यक्रमों का हिस्सा, खेलो इंडिया गेम्स-2021 की उमंग व उत्साह ज्यादा से ज्यादा लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों तक पहुंचे

एडीसी ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए एक बड़ा खेल आयोजन है, इसलिए नागरिकों विशेष रूप से युवाओं के बीच इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों के माध्यम से जबरदस्त उत्साह पैदा किया जाना चाहिए।  खेलो इंडिया गेम्स-2021 में खेले जाने वाले गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन  जैसे पांच पारंपरिक खेलों में से कम से कम एक खेल का आयोजन करना चाहिए।  खेलो इंडिया गेम्स-2021 की उमंग व उत्साह अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों तक पहुंचे, इसके लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से प्रदेशभर में व्यापक  प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।  इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डीएसओ रामनिवास उपस्थित थे। 


SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...