दिल्ली और पंजाब की सरकारों से सीख लें हरियाणा सरकार:-जगबीर - Discovery Times

Breaking

दिल्ली और पंजाब की सरकारों से सीख लें हरियाणा सरकार:-जगबीर

 

कुरुक्षेत्र 8 सितंबर, (संगीता) :आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा और पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित हिंदुस्तानी ने रविवार को झांसा रोड़ स्थित जिला कार्यालय में संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता की। उन्होंने संयुक्त रूप से स्थानीय और प्रदेश के मुद्दों पर मौजूदा सरकार को जमकर कोसा। आप जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ से तबाह हुई फसलों को लेकर सरकार किसानों के साथ धोखा कर भद्दा मजाक बनाया जा रहा है। सरकार ने बाढ़ के दौरान लुभावने वादे किए कि सभी पीड़ितों को वाजिब मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक किसान मुआवजे के लिए ठोकरें कहा रहा है। कभी इस दफ्तर तो कभी उस दफ्तर। आज तक किसानों को कोई मुआवजा नही मिला। 

जगबीर ने कहा कि सरकार किसानों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही है। एक तरफ खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की बात कर रही है। वही दूसरी ओर ये भी कह रही है कि जिस किसान की फसल दोबारा तैयार हो गई उसे मुआवजा नही दिया जाएगा। और अगर मिलेगा तो पोर्टल पर बिकी फसल के अमुसर ही दिया जाएगा। जोगनाखेड़ा ने कहा कि इस दौरान किसानों का दोहरा खर्चा हुआ है। ऐसे में उन्हे तुरन्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।
       सुधा दम्पति को नप की कुर्सी जाने का खतरा
आप जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा और नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा पर तंज कसते हुए कहा कि सुधा दम्पति को नगर परिषद की कुर्सी जाने का खतरा बना हुआ है। आज शहर का हर नागरिक नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार,लापरवाही और लेटलतीफी से परेशान है। शहर की कोई भी ऐसी सड़क नही जो टूटी न हो। इन सड़कों पर चलना पेट दर्द, कमर दर्द जैसी बीमारियों को न्यौता देना है।

 वही शहरी चुनाव के सवाल पर जगबीर ने कहा कि एक तरह विपक्ष ने कोर्ट में जाकर इस मामलें को लटकाए हुए है वही सत्ता पक्ष विपक्ष का हवाला देकर चुनावों में देरी करवा रहा है। जोगनाखेड़ा ने कहा कि जनता ने 5 सालों के लिए कुर्सी दी थी लेकिन इन्होंने बड़ी चालाकी और तानाशाही से जनता को गुमराह करते हुए 7 सालों तक ले गए। दोनों पक्ष और विपक्ष अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है। जिससे केवल जनता परेशान हो रही है।

आशा वर्कर एक महीने से धरने पर बैठी हुई है। लेकिन सरकार ने अब तक कोई सुध नही ली। वही आशा वर्करों के प्रदर्शन के दौरान एक वर्कर की मौत भी हो गई। लेकिन सरकार अपने तानाशाही रवैया बनाये हुए है। जगबीर जोगनाखेड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने बुरे कर्मों का अगर पश्चाताप करना चाहती है तो जनता को परेशान न करें। वही जगबीर ने हरियाणा सरकार को दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों से सीख लेने की बात भी कही।

वही पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सीएम प्रदेश भर में जन संवाद कर रहे है। ये जन संवाद न होकर जन परेशान कार्यक्रम रह गया है। अगर कोई फरियादी अपनी फरियाद लेकर आता है या सवाल करता है तो सीएम उसे अनाप शनाप बोलते है,डराते धमकाते है। सुमित ने कहा कि मुख्यमंत्री जन संवाद का ढकोसला करना बंद कर दें। प्रदेश की जनता पहले ही बहुत परेशान है। वही सुमित ने भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को मात्र ढकोसला बताते हुए कहा कि एल प्रदेश की बेटी जो अपने ऊपर हुए उत्पीड़न मामले को लेकर लगातार गुहार लगा रही है। उसे इंसाफ देने की बजाए उसे ही प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा हुआ है सरकार उसे मंच पर बिठाकर सम्मानित कर रही है।सुमित ने कहा कि अगर राज्यमंत्री संदीप सिंह में रत्तीभर जमीर बाकी है तो नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नही करेगी। मौजदा केंद्र और प्रदेश की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।



SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...