महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीतू गर्ग ने कुरुक्षेत्र में किया दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास - Discovery Times

Breaking

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीतू गर्ग ने कुरुक्षेत्र में किया दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास

 

कुरुक्षेत्र (अनिल धीमान): भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी के आदेशानुसार राष्ट्रीय महिला मोर्चा टीम के सदस्यों द्वारा प्रदेश के प्रत्येक 22 जिलों में जिला महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किया गया। इन कार्यक्रमों में कुरुक्षेत्र जिले में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा नीतू गर्ग द्वारा दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास किया गया। उनका स्वागत कुरुक्षेत्र महिला मोर्चा प्रभारी डॉ वंदना शर्मा, जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप व महिला मोर्चा की टीम के द्वारा किया गया। प्रवास के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत भद्रकाली मंदिर से आरंभ की गई। प्रवास के दूसरे चरण में कन्या महाविद्यालय पलवल में जाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा कॉलेज में नव मतदाता संवाद आरंभ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के तीसरे चरण में सुंदरपुर की आंगनवाड़ी कम  प्ले वे स्कूल का निरीक्षण किया गया और उपस्थित सभी बहनों से संवाद किया गया।

इस दौरान उनकी जो भी समस्याएं थी उन्हें सुना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत  सभी स्कीम आपकी बेटी हमारी बेटी और पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही लाभार्थी बहनों से भी संपर्क साधा गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर आदि लगभग 80 महिलाएं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार रखें उसके बाद नगर परिषद चेयरपर्सन उमा सुधा के घर पर दोपहर का भोजन किया गया। कार्यक्रम के चौथे चरण में नगर परिषद थानेसर में महिला लाभार्थी बहनों से संपर्क साधा गया और कार्यक्रम के पांचवें चरण में कल्याण नगर में बूथ सत्रीय बैठक की गई और कार्यक्रम के अंतिम चरण में ब्रह्म सरोवर पर आरती की गई और फिर महिला मोर्चा देश कार्यकारिणी सदस्य ममता सैनी के यहां रात्रि भोजन किया गया।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...