डिस्कवरी टाइम्स (अनिल धीमान): जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के हवलदार संजीव कुमार को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से हवलदार संजीव कुमार को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने हवलदार संजीव कुमार को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हैड क्लर्क निरीक्षक राज कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल, रीडर कुलदीप सिंह, शिकायत शाखा प्रभारी प्रवीन कौर, उप निरीक्षक रामकरण उपस्थित रहे।
Home
delhi news
kurukshetra news
Local News
pehowa news
डिस्कवरी टाइम्स
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर हवलदार को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदौन्नत किया
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर हवलदार को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदौन्नत किया
Tags
# delhi news
# kurukshetra news
# Local News
# pehowa news
# डिस्कवरी टाइम्स
About Anil Dhiman Kurukshetra
डिस्कवरी टाइम्स
राष्ट्रीय हिंदी समाचार-पत्र
डिस्कवरी टाइम्स
सच की खोज, हर पल हर जगह
📱 9215330006 | ✉️ editordiscoverytimes@gmail.com | 🌐 editor.discoverytimes.in
