हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर :-अशोक अरोड़ा - Discovery Times

Breaking

हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर :-अशोक अरोड़ा

 

कुरुक्षेत्र 07 फरवरी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने  कहा कि हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस का फोबिया हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार का जनक कांग्रेस को बताते हैं जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा ही  करप्शन, क्राइम और कास्ट की है।  भाजपा के शासनकाल में हरियाणा  लोकसेवा आयोग, हरियाणा सर्विस सिलेक्शन कमीशन तथा कौशल विकास निगम में पैसे पकड़े गए । यह तीनों भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं । कौशल विकास निगम के डायरेक्टर तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल काट कर आए हैं।

अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्तालाप करते अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिना पैसे  कोई काम नहीं होता। उन्होंने  कहा की भाजपा के शासनकाल में जहां रजिस्ट्री घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले हुए, वहीं अब सहकारिता विभाग में 100 करोड़ रुपए का घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बजाय दूसरों को दोष देते हैं। मुख्यमंत्री को दूसरों पर दोष लगाने की बजाय अपने गिरेबान में झांककर देखना  चाहिए।  जहां तक अपराध की बात है आज प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रतिदिन फिरौती मांगी जा रही है, व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। महिला अपराध में हरियाणा नंबर वन पर है। बेरोजगारी में नंबर वन पर है। आज देश का युवा रोजगार की तलाश में मेहनत मजदूरी करने के लिए विदेश की ओर भाग रहे हैं। प्रदेश से युवा शक्ति का पलायन हो रहा है। बीजेपी हरियाणा में जात-पात और मजहब का जहर घोल रही है।

एक अन्य सवाल के उत्तर में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और आगामी चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस सत्ता में आएगी । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश पलवल भी उपस्थित थे

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...