विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई के निधन पर गृहमंत्री अनिल विज ने किया शोक व्यक्त - Discovery Times

Breaking

विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई के निधन पर गृहमंत्री अनिल विज ने किया शोक व्यक्त

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर: थानेसर से विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई समाज सेवी रमेश सुधा के निधन पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, हरियाणा के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक हरविन्द्र कल्याण, पूर्व विधायक कबीर पंथी, पूर्व विधायक शशीपाल मेहता, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, हरियाणा भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, अमीर चंद, फतेहचंद गांधी, सुरेश सैनी कुक्कू सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

अनेक समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी किया शोक व्यक्त, रस्म पगड़ी आज दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक स्टर्लिंग रिजार्ट में

शुक्रवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज स्वर्गीय रमेश सुधा के निवास पर विधायक सुभाष सुधा व उनके परिजनों से दु:ख सांझा करने के लिए पहुंचे है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। जिसकी कमी पूरी नहीं हो सकेगी। इस निधन से विधायक सुभाष सुधा के परिवार ही नहीं शहरवासियों को भी बहुत ज्यादा दु:ख पहुंचा है, क्योंकि स्वर्गीय रमेश सुधा 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की है। गृहमंत्री अनिल विज ने विधायकसुभाष सुधा के साथ दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन से समाज को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दु:ख की घड़ी में सभी विधायक सुभाष सुधा और स्वर्गीय रमेश सुधा के परिजनों के साथ खड़े है। परम पिता परमात्मा परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सुधा की रस्म पगड़ी 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजे तक पिपली रोड़ पर स्थित स्टर्लिंग रिजार्ट में होगी।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...