मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन पर व्यक्त किया शोक - Discovery Times

Breaking

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन पर व्यक्त किया शोक

 


कुरुक्षेत्र 12 अक्टूबर:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई समाजसेवी स्वर्गीय रमेश सुधा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वर्गीय रमेश सुधा के सैक्टर 7 आवास पर पहुंचे। सोमवार को देर सायं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सैक्टर 7 स्वर्गीय रमेश सुधा के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वर्गीय रमेश सुधा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायक सुभाष सुधा, मुकुंद सुधा, दीवान सुधा, अशोक सुधा, स्वर्गीय रमेश सुधा की धर्मपत्नी सुचिता सुधा, बेटे एश सुधा, अरिक सुधा, बेटी एनम, ईरा, नप अध्यक्षा उमा सुधा, साहिल सुधा, सुरेन्द्र सुधा, संदीप सुधा, राजीव सेठ, कर्ण सेठ सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया।

मुख्यमंत्री ने विधायक सुभाष सुधा व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा स्वर्गीय रमेश सुधा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दु:ख की घड़ी में सभी परिवार के सदस्यों के साथ खड़े है। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक रामकुमार कश्यप, पूर्व सांसद कैलाशों सैनी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, एसडीएम अखिल पिलानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, प्रदीप झाम्ब, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी, भाजपा नेता, पार्षद गण और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...