कुरुक्षेत्र से अब यात्री सरकारी एसी बस से कर सकेंगे चंड़ीगढ़, दिल्ली और हिसार का सफर:सुधा - Discovery Times

Breaking

कुरुक्षेत्र से अब यात्री सरकारी एसी बस से कर सकेंगे चंड़ीगढ़, दिल्ली और हिसार का सफर:सुधा

 

कुरुक्षेत्र 12 अक्टूबर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए सरकार ने एसी बस सेवा को शुरु किया है। इसके लिए कुरुक्षेत्र डिपो को 10 एसी बसे उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें से 3 बसों को चंडीगढ़, दिल्ली और हिसार रुट पर शुरू कर दिया गया है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर क्षेत्र में लोगों को अनोखी सौगात देने का काम किया है। यह ऐतिहासिक क्षण है जब परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बस सेवा को शुरू किया है।

विधायक सुभाष सुधा वीरवार को नए बस स्टैंड थानेसर से 3 एसी बसों को हरी झंडी देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा व जीएम रोडवेज कुरुक्षेत्र सुखदेव सिंह ने बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र एक धार्मिक नगरी है, यहां पर पर्यटक दूर-दूर से आते है। यह पर्यटक जिला कुरुक्षेत्र से दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार तक का रोजाना सफर करते है। इसलिए जनता की पुरजोर मांग पर हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा कुरुक्षेत्र से दिल्ली वाया करनाल, कुरुक्षेत्र से हिसार वाया कैथल व कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ वाया पिपली एक-एक बस चलाने के लिए शुरुआत की गई है। ये तीनों बसे नए बस स्टैंड थानेसर से प्रतिदिन चलेंगी।


विधायक सुभाष सुधा ने तीनों एसी बसों को हरी झंडी देकर किया रवाना, सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र डिपो को उपलब्ध करवाई जाएंगी 10 एसी बसे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर क्षेत्र में लोगों को दे रहे है अनोखी सौगात

विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में थानेसर हल्के में चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है तथा प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इन एसी बसों में यात्रियों से 1 रुपए 52 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज लिया जाएगा जो कि बहुत कम चार्ज है। आम साधारण लोकल बसों में 1 रुपए प्रति किलोमीटर और परिवहन की अन्य साधारण बसों में 1 रुपए 5 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज लिया जा रहा है। इन एसी बसों का किराया आम व्यक्ति की जरूरत को देखकर ही निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक रोड़वेज कुरुक्षेत्र सुखदेव सिंह ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र से 10 एसी बसे चलनी है, इनमें से 4 एसी बसें शुरु कर दी गई है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा इन बसों की शुरुआत की गई है। प्रत्येक एसी बस पर करीब 53 लाख रुपए की लागत आई है और यह 52 सीटर है तथा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बस को डिजाइन किया गया है।


SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...