भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सैनी ने भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया अपना नामांकन - Discovery Times

Breaking

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सैनी ने भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया अपना नामांकन

                                            नशा मुक्ति हरियाणा, खुशहाल हरियाणा

कुरुक्षेत्र, संगीता : भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने पूरे भारतवर्ष में लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। वही हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा से विक्रम सैनी जी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जो की संस्कारी पुरुषार्थी एवं चरित्रवान व्यक्तियों की पार्टी है। जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत, नशा मुक्ति हरियाणा है जो मुख्य रूप से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत है। ऐसी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचारधारा है जिन्होंने नशे के खिलाफ आज तक बहुत से लोगों के जीवन को सुधारा भी है और निरंतर इसी दिशा में प्रयासरत है कि देश के युवा को देश को नशे से किस तरह से बचाया जाए क्योंकि युवा पीढ़ी देश का आधार है और अगर वही नशे में चले गए तो देश के लिए बहुत घातक होगा। इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मैदान में है और निरंतर प्रयासरत भी है। कुरूक्षेत्र लोक सभा से प्रत्याशी विक्रम सैनी ने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जो की संस्कारी पुरुषार्थी चरित्रवान व्यक्तियों की पार्टी है इस पार्टी में कोई भी व्यक्ति अगर शामिल होता है तो उसके लिए सर्वप्रथम चरित्रवान संस्कारी व पुरुषार्थी होना आवश्यक है। और मूल्य विहीन राजनीति में आज के समय में संस्कारी पुरुषार्थी व चरित्रवान व्यक्तियों की नितांत आवश्यकता है जो देश को सही दिशा में ले जा सके। 

कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से विक्रम सैणी मैदान में।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सैनी ने दाखिल किया अपना नामांकन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नामांकन दाखिल करने। 

मौके पर पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता माननीय प्रदीप कलेसर  व प्रदेश उपाध्यक्ष दवेन्द्र सैणी एवं संगठन के प्रदेश प्रभारी अशोक आहुजा , प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मैहता व अन्य पदाधिकारी  गण व कार्यकर्ताऔं की विशेष उपस्थिति रही।

SUBSCRIBE !

Welcome to Discovery Times!Chat with us on WhatsApp
"Please tell us how can we help you today?”” "Discovery Times channel, copy link open at WhatsApp: " https://whatsapp.com/channel/0029VaBIde7LCoX3IgmC5e2m ” " Subscribe link to our newspaper: " https://www.discoverytimes.in/p/subscription-newspaper-portal.html ” ...
Click me to start the chat...